राम जी की निकली सवारी राम जी की लीला है न्यारी... भजन पर झूमे श्रोता
Published by : BALRAM Updated At : 27 Mar 2026 8:25 PM
करौं के लगवां गांव में भजन संध्या का आयोजन
करौं. प्रखंड से सटे लगवां गांव में तीन दिवसीय बजरंगबली मंदिर में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में रात्रि में प्रवचन व भजन संध्या का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बिहार से आयी भजन गायिका डिंपल भूमि ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर लोगों को रात भर बांधे रखा. उन्होंने पवन तनय संकट हरण, मंगल मूर्ति रूप सीता सहित बसहूं सुरभुप…., राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में…., राम रसिया हूं….., राम जी की निकली सवारी तेरी लीला है न्यारी……, जरा देर ठहरो राम तमन्ना यही है, जब तक तुम्हे जी भर कर देखा नहीं….. आदि भजन गाकर उपस्थित हजारों लोगों को भक्ति रस में डूबों दिया. इसके अलावा आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया, चारों दूल्हा में बडका कमाल सखिया….. एहसन सुंदर दूल्हा सखी कबहूं ना देखलु कबहु ना सुनलो…, बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुति दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










