सबके रखवाला शिवजी डमरू वाला….. भजन पर झूमे श्रोता

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
सबके रखवाला शिवजी डमरू वाला….. भजन पर झूमे श्रोता

मधुपुर की पटवाबाद पंचायत स्थित सबैजोर में भजन संध्या आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की पटवाबाद पंचायत स्थित सबैजोर में श्री श्री 108 रामचरितमानस नवाह्न पारायण महायज्ञ विधि-विधान पूर्वक हवन व पूर्णाहुति के साथ रविवार को संपन्न हुआ. अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल बना रहा. इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में धनबाद से आयी भजन गायिका सुरुची सिंह व चंद्रकांत गुप्ता ने अपने भजनों से उपस्थित लोगों का मनमोह लिया. जिसमें एक गणेश के पापा…, सबके रखवाला शिवजी डमरू वाला, ऊपर कैलाश रहते भोलेनाथ जी……, भांगड़ भोला…. आदि भजनों पर श्रद्धालु झूमते और गाते नजर आये. महिला- पुरुष सभी भक्ति रस में सराबोर होकर भजनों का आनंद लिया. यज्ञ के अंतिम दिन हवन-पूजन के साथ पूर्णाहुति में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सुख-समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola