श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रोताओं की भीड़, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रोताओं की भीड़, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

चितरा के सहरजोरी में भागवत कथा के दूसरे दिवस उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन

चितरा. प्रखंड क्षेत्र के सहरजोरी गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण के ऑडिटोरियम में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन रविवार रात्रि पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा. कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भजनों पर भक्तिभाव में झूमते नजर आये. कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, संत-महात्मा और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया. आयोजन समिति की ओर से पूर्व कृषि मंत्री सह कथा आयोजक रणधीर कुमार सिंह तथा कथावाचक कुलदीप कृष्ण जी महाराज ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्पमाला देकर स्वागत किया. कथा श्रवण के लिए धनबाद विधायक रागिनी सिंह, धनबाद महापौर संजीव सिंह, स्वामी श्री गौरवानंद जी महाराज, पूर्व विधायक अमित मंडल, नाला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता माधव महतो सहित जामताड़ा जिला के कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे. इस दौरान कथावाचक कुलदीप कृष्ण जी महाराज ने कहा कि मनुष्य का हृदय अत्यंत पवित्र और दिव्य होता है, लेकिन सांसारिक मोह और विकार उसे दूषित कर देते हैं. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति ही इन विकारों को दूर करने का सर्वोत्तम मार्ग है. श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य के भीतर छिपे अज्ञान और नकारात्मकता को समाप्त कर जीवन में प्रेम, शांति और भक्ति का संचार करती है. उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान श्रीकृष्ण के नाम स्मरण और सत्संग से जुड़े रहने का आग्रह किया. इस दौरान श्री मन नारायण-नारायण समेत कई भजनों की प्रस्तुति दी गयी, जिसपर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे. ——- चितरा के सहरजोरी में भागवत कथा के दूसरे दिवस उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ भजनों पर भक्तिमय हुआ माहौल, भाजपा विधायक व कई नेता पहुंचे कथा सुनने

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola