छात्रों के प्रति संवेदनशील बने विद्यालय प्रबंधन: बीइइओ

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
छात्रों के प्रति संवेदनशील बने विद्यालय प्रबंधन: बीइइओ

करौं : बीइइओ ने कन्या मध्य विद्यालय का लिया जायजा

विज्ञापन

करौं. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा ने कन्या मध्य विद्यालय करौं में एक छात्रा के बेंच से गिरकर घायल होने की सूचना पर विद्यालय पहुंच कर शनिवार को निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने घायल छात्रा कंचन कुमारी व उनके अभिभावक को विद्यालय बुलाकर चोट लगने की घटना की जानकारी ली. उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों से छात्रा कंचन के घायल होने की जानकारी ली. शिक्षको ने बताया कि विद्यालय के बेंच पर खेलते-खेलते उक्त छात्रा गिर गयी थी, जिस कारण वह घायल हो गयी. घायल छात्रा का इलाज विद्यालय के प्रधानाध्यापक नकुल दास को निर्देश बीइइओ ने दिया. छात्रा को जामताड़ा सदर अस्पताल में इलाज कराया गया. जहां छात्रा की तबीयत ठीक है. इसको लेकर बीइइओ ने प्रखंड क्षेत्र के सभी 137 विद्यालयों के शिक्षकों को निर्देश दिया है कि विद्यालय में किसी तरह की कोई घटना घटती होती है तो इसका ध्यान सभी विद्यालय द्वारा रखा जाये. उन्होंने प्रखंड के सभी शिक्षकों को संवेदनशील बनने का निर्देश दिया. ताकि निकट भविष्य में इस प्रकार की घटना घटित नहीं हो सके. उन्होंने कहा कि कन्या मध्य विद्यालय में 7 शिक्षक कार्यरत है. उसके बावजूद भी इस प्रकार की घटना घट हो जाती है, जो बेहद खेद की बात है. उन्होंने इसमें सुधार लाने का सख्त निर्देश शिक्षकों को दिया है. उन्होंने सभी संकुल साधन सभी को प्रतिदिन विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश भी दिया है.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola