जन चेतना केंद्र का बीइइओ ने किया निरीक्षण

करौं प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के जन चेतना केंद्र का बीइइओ ने किया निरीक्षण
करौं. प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में निरीक्षकों को साक्षर करने के उद्देश्य से विद्यालयों में बनाये गये जन चेतना केंद्र का निरीक्षण प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी व प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी ने गुरुवार को किया. इस दौरान उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बदिया में नव साक्षर केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इस अवसर पर बीइइओ ने कहा कि सरकार की मंशा है की प्रखंड क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति निरक्षर नहीं रहे, इस पर ध्यान देने की जरूरत है. निरक्षर देश के लिए एक कलंक है. इस कलंक को मिटाने के लिए हम सभी को कंधे से कंधे मिलाकर साथ चलना होगा तभी हम इस समस्या का समाधान कर पायेंगे. बताते चले कि प्रखंड क्षेत्र के 25 विद्यालय में जन चेतना केंद्र बनाया गया है. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक के अलावा दर्जनों नव साक्षर मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




