महिला से दो लाख ठगी मामले में बंगाल पुलिस पहुंची मधुपुर

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के आसनसोल दुर्गापुर सर्किल के साइबर इंस्पेक्टर इंचार्ज चंदन मिश्रा के नेतृत्व बंगाल पुलिस टीम पहुंची मधुपुर

विज्ञापन

मधुपुर. पश्चिम बंगाल के आसनसोल दुर्गापुर सर्किल के साइबर इंस्पेक्टर इंचार्ज चंदन मिश्रा के नेतृत्व बंगाल पुलिस टीम शुक्रवार को साइबर अपराधी की तलाश में मधुपुर पहुंची. बताया जाता है कि पिछले 12.11. 2024 को पश्चिम बंगाल के आसनसोल दुर्गापुर निवासी शहनाज खातून ने दो लाख की ठगी का मामला साइबर थाना में दर्ज कराया था. साइबर थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज चंदन मिश्रा ने बताया कि शहनाज नाम की महिला से दो लाख रुपये की ठगी साइबर अपराधियों ने किया था. अनुसंधान के क्रम में साइबर ठग का मोबाइल लोकेशन मधुपुर का भेड़वा पाया गया. इसी मामले में स्थानीय पुलिस के सहयोग से भेड़वा कब्रिस्तान के पास रहने वाले एक युवक की तलाश है. बताया जाता है कि तलाशी के दौरान युवक घर में नहीं मिला. इसके बाद पुलिस आरोपित के परिजनों को नोटिस देखकर उपस्थित होने को कहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola