मधुमक्खी पालन कर महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : जिला उद्यान पदाधिकारी

Updated at : 05 Mar 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
मधुमक्खी पालन कर महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : जिला उद्यान पदाधिकारी

करौं प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला में जिला उद्यान विकास योजना के तहत पांच दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

विज्ञापन

करौं. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला में जिला उद्यान विकास योजना के तहत पांच दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला उद्यान पदाधिकारी यश राज ने महिला कृषकों को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया. उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाये के उद्देश्य से मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. महिलाएं प्रशिक्षण पाकर कम खर्च में अपनी आय बढ़ा सकती हैं. कहा कि सरकार द्वारा बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत महिलाओं को मधुमक्खी पालन के साथ उपकरण दिया जा रहा है. इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी. प्रशिक्षक अनिल कुमार, विजय कुमार ने बारीकी से मधुमक्खी पालने की जानकारी दी. मौके पर भागीरथ गोस्वामी, नवल किशोर सिंह, सीताराम मरांडी, कृषक लोथों हेंब्रम, पिंकी देवी, फोदो बाउरी, रितेश कुमार भोक्ता, अमित राणा, वकील बाउरी, गौतम सिंह, भरत राय, सुनील कुमार पाल, उद्यान मित्र रमेश कुमार सिंह, पवन मंडल आदि मौजूद थे. —————— पांच दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शिविर आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola