सामाजिक अंकेक्षण को सफल बनाने के लिए हुआ विमर्श

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
सामाजिक अंकेक्षण को सफल बनाने के लिए हुआ विमर्श

मारगोमुंडा प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ ने की बैठक

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बीडीओ शशि संदीप सोरेन की अध्यक्षता में एनएसएपी (राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम) के केंद्र प्रायोजित पेंशन योजना के लाभार्थियों का पंचायतवार सामाजिक अंकेक्षण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया. इसमें सेविका, पंचायत सचिव, पंचायत समिति सदस्य, बीपीएम, वार्ड सदस्य, पंचायत सहायक आदि ने भाग लिया. इस दौरान लाभार्थियों का पंचायतवार सामाजिक अंकेक्षण कार्य को सफल बनाने को लेकर घंटों तक विचार-विमर्श किया गया. वहीं, बीडीओ ने कार्य की सफलता को लेकर आवश्यक निर्देश दिया. मौके पर बीपीआरओ भुनेश्वर यादव, बीपीओ राजाराम प्रसाद, उपप्रमुख बिनोद हेंब्रम, पंचायत सेवक नागेंद्र दास, बबीता राय, राजेश कुमार, सुरेश राम दास, जैनुल अंसारी, विजय पांडेय, मुखिया सुधीर यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, मृत्युंजय कुमार दे, हीरालाल दे, पप्पू यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola