बीडीओ ने नियमित रूप से मजदूरी भुगतान का दिया निर्देश

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
बीडीओ ने नियमित रूप से मजदूरी भुगतान का दिया निर्देश

मारगोमुंडा में मनरेगा व आवास योजनाओं की समीक्षा को लेकर बीडीओ ने की बैठक

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय सभागार में मनरेगा व आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार बीडीओ शशि संदीप सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में मनरेगा अंतर्गत सामग्री मद में उपलब्ध कराई गई राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो. इसके साथ ही बिरसा हरित ग्राम योजना, अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया. बीडीओ ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं की नियमित माॅनिटरिंग व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया. मजदूरों का भुगतान नियमित रूप करने का निर्देश दिया. मौके पर बीपीओ राजाराम प्रसाद, आवास को-आर्डिनेटर कमल कोल, सहायक अभियंता जय प्रकाश तिर्की, कनीय अभियंता आनंद मेहता, बादशाह अली, अजीत कुमार, पंचायत सचिव भुवनेश्वर यादव, नाग्रेंद्र दास, राजेश कुमार, जैनूल अंसारी, बबीता राय, रोजगार सेवक सुनील मुर्मू, रामचंद्र पंडित, अमित कुमार, बिरेंद्र मिश्रा, प्रवीण कुमार, उदय शंकर पांडेय, झुपर मरांडी, केवल प्रसाद, गणेश हांसदा आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मारगोमुंडा में मनरेगा व आवास योजनाओं की समीक्षा को लेकर बीडीओ ने की बैठक

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola