बरहरवा ::: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
बरहेट. थाना पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार पर साहिबगंज जेल भेज दिया. संबंध में थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत महुवाटांड़ निवासी छादे सोरेन (37) के विरुद्ध कांड संख्या 102/19 के तहत गांव की ही नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला दर्ज था. काफी दिनों से वह फरार चल रहा था. पूर्व में साहिबगंज न्यायालय द्वारा इश्तेहार निर्गत हुआ था, जिसे आरोपी के घर में चिपका कर न्यायालय में प्रस्तुत होने की जानकारी दी गयी थी. लेकिन वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ. गुप्त सूचना पर उसे उसके गांव से ही बीते रात्रि गिरफ्तार कर साहिबगंज न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




