Deoghar News : बाबा मंदिर को दान में मिले 26.94 लाख रुपये, डॉलर व नेपाली रुपये भी शामिल

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : बाबा मंदिर को दान में मिले 26.94 लाख रुपये, डॉलर व नेपाली रुपये भी शामिल

श्रावणी मेले की तैयारियों के बीच मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर के 18 दानपात्रों को खोला गया. जिसमें कुल 26 लाख 94 हजार 813 रुपये प्राप्त हुए.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : श्रावणी मेले की तैयारियों के बीच मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर के 18 दानपात्रों को खोला गया. दंडाधिकारी राहुल कुमार की निगरानी में दानपात्रों से निकली राशि की गिनती की गयी, जिसमें कुल 26 लाख 94 हजार 813 रुपये प्राप्त हुए. दानपात्रों में भारतीय मुद्रा के अलावा विदेशी मुद्राएं भी मिलीं. मंदिर कर्मी संतोष पंडित ने दोपहर करीब दो बजे दानपात्रों को खोलने की प्रक्रिया शुरू की. सभी दानपात्रों से निकाली गयी राशि को बैग में भरकर सुरक्षा घेरे में प्रशासनिक भवन लाया गया. यहां मंदिर कर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में राशि की गिनती की गयी. गिनती के दौरान दानपात्रों से 865 नेपाली रुपये और दो अमेरिकी डॉलर भी मिले. मंदिर प्रशासन के अनुसार, दानपात्रों से प्राप्त राशि का उपयोग मंदिर की विभिन्न व्यवस्थाओं व विकास कार्यों में किया जाता है. दान में मिली राशि की गिनती के दौरान लेखापाल संजय सुमन सिन्हा, सोना सिन्हा, दारोगा आदित्य फलाहारी, रमेश मिश्रा, राजनारायण श्रृंगारी, चंदन कुमार, नंदलाल झा, अरुण राउत, संतोष पांडे, अमित मिश्रा, आदर्श मिश्रा, पारस झा, मुक्तानंद झा, शशि मिश्रा, सुबोध वर्मा, भोला भंडारी सहित मंदिर के कई कर्मी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola