Deoghar news : शराब के नशे में धुत होकर रड से सिर पर वार करने का आरोप, मारपीट में तीन घायल

Edited by NISHIDH MALVIYA
Updated:
विज्ञापन

जसीडीह थाना क्षेत्र के देवपुर गांव में आपसी विवाद में मारपीट व छिनतई की घटना में तीन लोग घायल हो गये. आसपास के लोगों ने घायलों को उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.

विज्ञापन

जसीडीह . जसीडीह थाना क्षेत्र के देवपुर गांव में आपसी विवाद में मारपीट व छिनतई की घटना होने का मामला सामने आया है. घटना में पीड़ित राजेश दास, मनोज कुमार दास व हमिया देवी घायल हो गयी, जिसे परिवार के सदस्य व ग्रामीणों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने सभी घायलों का इलाज किया. घटना के संबंध में पीड़ित मनोज कुमार दास ने थाना में आवेदन देकर गांव के पांच व्यक्ति के विरुद्ध शिकायत दी है. पीड़ित ने बताया कि सोमवार की शाम को वह काम कर घर वापस लौटे थे और अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठे थे. इसी क्रम में एक व्यक्ति शराब की नशे में धुत हो कर आया और चंदा मांगने लगा. जिसे मना करने पर सभी उक्त सभी व्यक्ति ने मिलकर गाली-गलौज कर रड से राजेश दास के सिर पर हमला कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसे बचाने पीड़ित व उसकी मां हमिया देवी आयी तो सभी ने दोनों पर हमला कर घायल कर दिया. इसके बाद राजेश दास के गले से चांदी की चेन व मोबाइल छीन लिया. हो हल्ला करने पर आसपास के लोग पहुंचे और घायल को उठा कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHIDH MALVIYA

लेखक के बारे में

By NISHIDH MALVIYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola