एएस कॉलेज में रक्तदान शिविर, शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन

एएस कॉलेज के  रक्तदान शिविर में  नौ यूनिट रक्तदान, प्राचार्य डॉ टीपी सिंह ने किया उदघाटन    | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एएस कॉलेज देवघर में रेड क्रॉस और एनएसएस द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित. प्राचार्य सहित कई लोगों ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों की मदद का लिया संकल्प.

विज्ञापन

देवघर : एएस कॉलेज, देवघर के बीएड हॉल में मंगलवार को रेड क्रॉस सोसायटी व राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ त्रिपुरारी प्रसाद सिंह समेत अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. प्राचार्य ने कहा कि रक्तदान महादान है. स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है. उन्होंने स्वस्थ एवं योग्य लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की. रेड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष पीयूष जायसवाल व एनएसएस समन्वयक डॉ भारती प्रसाद ने रक्तदान को सामाजिक सेवा और मानवीय दायित्व का महत्वपूर्ण माध्यम बताया.

विज्ञापन

शिक्षक-कर्मचारियों ने किया रक्तदान

शिविर में प्राचार्य डॉ टीपी सिंह, डॉ राजेश राज, डॉ भारती प्रसाद, डॉ हुसैन शेख, डॉ अंबर सेवियर केरकेट्टा, धीरेन्द्र राय, युवराज, अनमोल व सागर ने रक्तदान किया. मौके पर डॉ अशोक कुमार, डॉ अरविंद झा, डॉ बिपिन प्रसाद सिंह समेत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहे. कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय परिवार में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना था.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola