ePaper

संताल परगना में दो पुलों को मिली मंजूरी, देवघर और गोड्डा के लोगों को होगा फायदा, निशिकांत दुबे की पहल से बनी बात

Updated at : 31 Jul 2024 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
संताल परगना में दो पुलों को मिली मंजूरी, देवघर और गोड्डा के लोगों को होगा फायदा, निशिकांत दुबे की पहल से बनी बात

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की पहल पर देवघर और पथरगामा में दो पुलों के निर्माण की मंजूरी दी गई है. दोनों पुलों को बनाने में कुल 7 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

विज्ञापन

देवघर : ग्रामीण कार्य विभाग से देवघर व पथरगामा में दो उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण की स्वीकृति मिली है. इसमें देवघर प्रखंड के ओझाजमुआ घाट से जोगीडीह घाट डढ़वा नदी पर 89 मीटर लंबा पुल बनेगा. इस पुल के निर्माण में 3.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे. वहीं पथरगामा प्रखंड में सापिन नदी पर चिलकारा से हरला टोली पुल का निर्माण होगा. चिलकारा से हरला टोली तक 89 मीटर लंबा पुल बनेगा. इस पुल के निर्माण में 3.88 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

लोकसभा चुनाव के समय सांसद के सामने ग्रामीणों ने रखी थी बात

बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद डॉ निशिकांत दुबे इन गांवों में लोगों की समस्या से अवगत हो रहे थे, तो कई लोगों ने इसकी मांग रखी थी. सांसद ने चुनाव के बाद प्राथमिकता के आधार पर इन दोनों पुल की स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया था. सांसद ने विभागीय सचिव को दोनों पुल का डीपीआर बनाकर जल्द स्वीकृति देने के निर्देश दिया था. अब ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव ने डीपीआर तैयार कर पुल की प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए महालेखाकार को फंड उपलब्ध कराने पत्र निर्गत किया है.

Also Read : सोशल मीडिया के एक पोस्ट पर निशिकांत दुबे का एक्शन, आधे घंटे के अंदर देवघर एयरपोर्ट को मिला 500 करोड़ की सौगात

क्या कहते हैं सांसद

गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि चुनाव के दौरान इन गांवों में पुल के निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा की गयी थी. ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव को चुनाव के बाद पुल का डीपीआर बनाकर स्वीकृति देने का निर्देश दिया गया था. दोनों पुल की स्वीकृति मिल चुकी है. जल्द ही टेंडर का निर्माण कार्य चालू कराया जायेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत हर गांव में कनेक्टिविटी की सुविधा देना प्राथमिकता है.

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola