चितरा में एंटी क्राइम के तहत वाहनों की जांच

Updated:
विज्ञापन
चितरा में एंटी क्राइम के तहत वाहनों की जांच

चितरा में एंटी क्राइम अभियान से मचा हड़कंप, पुलिस की सख्ती से सहमे संदिग्ध

विज्ञापन

चितरा. क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चितरा पुलिस ने मंगलवार शाम एंटी क्राइम अभियान के तहत सघन वाहन जांच अभियान चलाया. थाना क्षेत्र के दमगढ़ा और नारंगी मोड़ पर एसआई शीतलाल बारला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी, जिससे राहगीरों के बीच हलचल देखी गयी. अभियान के दौरान पुलिस ने कई दोपहिया वाहनों को रोककर उनकी डिक्की की गहन जांच की. संदिग्ध वस्तुओं की तलाश में प्रत्येक वाहन की बारीकी से तलाशी ली गयी. इस दौरान पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता साफ तौर पर दिखाई दी. जांच अभियान का प्रभाव ऐसा रहा कि कई बाइक सवार पुलिस को देखकर रास्ता बदलते नजर आए, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि वे जांच से बचने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे.

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola