वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के लॉड सिन्हा रोड स्थित संत जोसेफ उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में दौड़, रस्साकशी, कबड्डी, उंची व लंबी कूद, मार्बल रेस व रिले रेस खेलों में भाग लेकर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. वहीं, डॉ. अरुण कुमार गुटगुटिया ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है. खेलकूद बच्चों में शारीरिक तंदुरुस्ती, अनुशासन, आत्मविश्वास और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ाता है. विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर दिव्या मिंज ने भी उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों को स्वस्थ, ऊर्जावान और आत्मविश्वासी बनाता है. यह केवल शरीर को नहीं, बल्कि मन को भी सशक्त करता है. खेलों से बच्चों का रक्तसंचार, पाचन और श्वसन तंत्र मजबूत होता है और कई बीमारियों से बचाव होता है. सफल प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया. मौके पर सिस्टर सुशीला, सिस्टर डैफ्नी, सिस्टर सृष्टि, सिस्टर नीलम किस्कू, सिस्टर सबीना के अलावे शिक्षक गौश असलम, पवन कुमार राय, शुभम गोलेट्री, राजेश कुमार, सरोज कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola