Deoghar News : बच्चों को बचाने के क्रम में चेकडैम में डूबे वृद्ध, हो गयी मौत

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : बच्चों को बचाने के क्रम में चेकडैम में डूबे वृद्ध, हो गयी मौत

सारवां थाना क्षेत्र के खरवा गांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक हृदयविदारक घटना सामने आयी. गांव के जोरिया स्थित चेकडैम में स्नान के दौरान डूब रहे दो बच्चों को बचाने के क्रम में 62 वर्षीय वृद्ध रमेश मांझी डूब गये और उनकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रभात खबर टोली, देवघर/सारवां : सारवां थाना क्षेत्र के खरवा गांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक हृदयविदारक घटना सामने आयी. गांव के जोरिया स्थित चेकडैम में स्नान के दौरान डूब रहे दो बच्चों को बचाने के क्रम में 62 वर्षीय वृद्ध रमेश मांझी डूब गये और उनकी मौत हो गयी. मृतक के पुत्र फूलचंद मांझी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर गांव के ही प्रशांत मांझी और कमलू शाही चेकडैम में नहाने गये थे. स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूबने लगे. बच्चों की चीख सुनकर रमेश मांझी उन्हें बचाने के लिए तुरंत पानी में कूद पड़े. उन्होंने साहस दिखाते हुए पहले प्रशांत मांझी को बाहर निकाल लिया. इसके बाद जब वे दूसरे बच्चे कमलू शाही को बचाने पहुंचे तो जलकुंभी और फूलों की झाड़ियों में फंस गये. इधर, ग्रामीणों ने किसी तरह कमलू शाही को बचा लिया, लेकिन रमेश मांझी पानी में ही फंसे रह गये. काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर गांव के लोग उन्हें खोजने में जुट गये. कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार को देर होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका. शनिवार सुबह डॉक्टर की सूचना पर बैद्यनाथधाम ओपी की पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया. घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है. वहीं दोनों बच्चों को सदर अस्पताल में ही भर्ती कर इलाज कराया गया, जहां कमलू शाही की स्थिति ठीक पाकर डॉक्टर ने शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी तथा हिमांशु का इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि जिस बच्चे को बचाने रमेश मांझी गये थे, वह रिश्ते में उनका नाती था. इधर, शव के गांव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गयी. हाइलाइट्स सारवां थाना क्षेत्र के खरवा गांव की घटना बच्चों को बचाने के लिए 62 वर्षीय वृद्ध ने दिखायी बहादुरी पहले एक बच्चे को बचाया, दूसरे को बचाते वक्त झाड़ियों में फंसे -अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, गांव में मातम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola