ePaper

देवघर में अमित शाह, षोड्शोपचार विधि से की बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की

Updated at : 04 Feb 2023 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर में अमित शाह, षोड्शोपचार विधि से की बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की

अमित शाह बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मैहर गार्डेन पहुंचे. वहां भोजन करने के बाद जसीडीह स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के इफको ग्राउंड पहुंचे. यहां इफको नैनो यूरिया (तरल) खाद संयंत्र का शिलान्यास किया.

विज्ञापन

Amit Shah Deoghar News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देवों की नगरी देवघर में षोडशोपचार विधि से बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की. श्री शाह दिन में विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट पहुंचे. यहां से वह सीधे बाबा बैद्यनाथ के मंदिर पहुंचे. मंदिर में उन्होंने पत्नी के साथ बाबा की षोडशोपचार विधि से पूजा की. उनका अभिषेक किया.

बाबा मंदिर के पुरोहितों ने करायी पूजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में पूजा करके देश की सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर के पुरोहितों ने बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करवायी. पूजा के बाद श्री शाह को झारखंड के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया.

नैनो यूरिया खाद संयंत्र का अमित शाह ने किया शिलान्यास

अमित शाह बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मैहर गार्डेन पहुंचे. वहां भोजन करने के बाद जसीडीह स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के इफको ग्राउंड पहुंचे. यहां इफको नैनो यूरिया (तरल) खाद संयंत्र का शिलान्यास किया. इस संयंत्र में तरल खाद का निर्माण होगा. बताया गया है कि आधा लीटर का यह लिक्विड खाद 45 किलो के खाद के बोरे को रिप्लेस करेगा.

Also Read: Amit Shah Rally In Deoghar LIVE: देवघर की विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे अमित शाह, देखें वीडियो

एयरपोर्ट पर हुआ अमित शाह का भव्य स्वागत

इससे पहले, झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने देवघर एयरपोर्ट पर बुके देकर अमित शाह का स्वागत किया. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास, झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, देवघर के विधायक नारायण दास, संथाल परगना के उप महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट एवं वरीय जनप्रतिनिधियों ने भी अमित शाह का स्वागत किया.

Also Read: तस्वीरों में गृह मंत्री अमित शाह के देवघर आगमन और बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना की झलकियां

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola