ePaper

मातृ कॉलोनी में अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू

Updated at : 23 May 2024 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
मातृ कॉलोनी में अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू

नगर कल्याण के लिए काली रेखा मातृ काॅलोनी कुष्ठाश्रम देवघर के राधा कृष्ण मंदिर में अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर: नगर कल्याण के लिए काली रेखा मातृ काॅलोनी कुष्ठाश्रम देवघर के राधा कृष्ण मंदिर में अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. यह गुरुवार को वैशाख पूर्णिमा से शुक्रवार को दिन के लगभग एक बजे तक अनवरत चलेगा. इस अवसर पर पूरा मातृ कॉलोनी हरे रामा, हरे कृष्णा से गूंज रहा है. इसमें कॉलोनी के सभी सदस्य जुटे हुए हैं. इस संबंध में काली रेखा मातृ कॉलोनी कुष्ठ आश्रम के अध्यक्ष महेन्द्र राय ने बताया कि, यह नगर कल्याण के लिए कई वर्षों से किया जा रहा है. अखंड हरिनाम संकीर्तन का आनंद लेने दूर-दूर से भक्त आते हैं. शुक्रवार को समापन पर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जायेगा. इसे सफल बनाने में सचिव सीताराम साह, टुकन ठाकुर, शिबु सेठी, एतवारी राय, सरबजीत साह, अर्जुन महतो, शेखर महतो, चेतन यादव, संजय सेठी, योगेंद्र सेठी आदि जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola