कोलकाता की घटना के विरोध में हड़ताल पर रहे एम्स के डॉक्टर
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
शनिवार को एम्स के डॉक्टरों की आहूत हड़ताल से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. एम्स में ओपीडी सेवा प्रभावित हुई और कई मरीज बिना इलाज के लौट गये.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, देवीपुर.
कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले में देवीपुर एम्स के डॉक्टरों में आक्रोश देखा गया. शनिवार को डॉक्टरों की आहूत हड़ताल से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. एम्स में ओपीडी सेवा प्रभावित हुई और कई मरीज बिना इलाज के लौट गये. हालांकि, सीनियर कंसल्टेंट्स ने गंभीर मरीजों का इलाज किया और इमरजेंसी सेवाएं जारी रहीं. इस घटना के चलते शनिवार को मरीजों की संख्या कम रही. हड़ताल कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि मृतका के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा मिले, घटना की निष्पक्ष जांच हो, और दोषियों को सजा दी जाये. उन्होंने सुरक्षा का भरोसा मांगते हुए चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन जारी रहेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










