कुंडा थाने की पुलिस ने जानलेवा हमला के आरोपित को किया गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
कुंडा थाने के एसआई उदय कुमार सिंह ने कोरियासा मुहल्ले में छापेमारी कर जानलेवा हमला कर प्रिंस कुमार सिंह को घायल करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, देवघर:
कुंडा थाने के एसआई उदय कुमार सिंह ने कोरियासा मुहल्ले में छापेमारी कर जानलेवा हमला कर प्रिंस कुमार सिंह को घायल करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर कुंडा थाने की पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कुंडा पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक जेल भेजे गये आरोपित का नाम कुणाल कुमार मंडल है, जो कोरियासा दुर्गा मंदिर के समीप का निवासी है. 16 मई को कोरियासा निवासी प्रिंस कुमार सिंह को मोबाइल से कॉल कर बुलाने के बाद जानलेवा हमला करने के मामले में उसके बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसमें कोरियासा दुर्गा मंदिर के समीप निवासी कुणाल कुमार मंडल सहित मोहनपुर थाना क्षेत्र के तपोवन किसनीडीह निवासी नीरज मंडल, ऋषि कुमार के अलावा उनके दो अन्य अज्ञात साथियों को भी आरोपित बनाया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










