भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया याद, युवाओं से देशभक्ति की प्रेरणा लेने का किया आह्वान

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

अभाविप ने मनाया भगत सिंह का शहादत दिवस

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के भगत सिंह चौक स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मधुपुर इकाई के तत्वावधान में शहीद दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. वहीं, अभाविप के नगर मंत्री सूरज कुमार ने कहा कि 23 मार्च को भारतमाता ने अपने तीन वीर सपूत भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के रूप में खोया था. ये तीनों वीर जांबाज भारतीय स्वतंत्रता के नायक थे. इनके बलिदानी ने देश के करोड़ों नौजवानों को आंदोलित कर दिया था. शहीद भगत सिंह अपनी टीम के साथ अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम के अभियान को आग देने का काम किया. आज भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के जीवन से देश के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए. मौके पर सुदामा यादव, सागर जयसवाल, रितेश कुमार, शुभम कुमार, गौरव यादव, श्रीकांत कुमार, विवेक यादव, कार्तिक कुमार, रुद्र कुमार आदि मौजूद थे. ————— अभाविप ने मनाया भगत सिंह का शहादत दिवस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola