चितरा : डीएवी स्कूल में हुई रंगोली प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन
चितरा : डीएवी स्कूल में हुई रंगोली प्रतियोगिता

दीपावली एवं महापर्व छठ के प्रसंग पर डीएवी में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

चितरा. चितरा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ के प्रसंग पर आधारित दीया निर्माण व सजावट, शुभकामना कार्ड सज्जा, मटके की सजावट एवं पारंपरिक आकर्षक रंगोली बनाया. मालूम हो कि बच्चों के बीच अपने महान परंपरा एवं संस्कृति के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने के लिए इन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राघवेंद्र तिवारी ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपनी गौरवशाली परंपरा का ज्ञान देना जरूरी है, जिससे वे अपने भारतीय होने पर गर्व महसूस कर सके. ऐसे आयोजन से बच्चों के अंदर हुनर विकसित होता है. विभिन्न प्रतियोगिताओं में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में निहाल कुमार, ओम कुमार, आराध्या सिंह, सुनैना कुमारी, शगुन कुमारी, काव्या कुमारी, आयुष साह, सुहानी कुमारी, रूही मंडल, शानवी कुमारी, तन्नू कुमारी, रिशिका कुमारी, मनीषा कुमारी, अयान पॉल, रानी कुमारी, रौनक कुमार, टिया कुमारी, अनुराग कोल व अदिति राज शेखर शामिल हुए. मौके पर शिक्षक विभाष कुमार सिन्हा, अर्चना सिंह, रूपा कुमारी, कुमारी पूजा, प्रियंका कुमारी, पीके सुमन एवं आकांक्षा कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यह जानकारी शिक्षक सह मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola