केंद्र विपक्षी नेताओं के खिलाफ इडी और सीबीआइ का कर रही दुरुपयोग : पूर्व कृषि मंत्री

Updated at : 28 Apr 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्र विपक्षी नेताओं के खिलाफ इडी और सीबीआइ का कर रही दुरुपयोग :  पूर्व  कृषि मंत्री

सारवां के जियाखाड़ा में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के जियाखाड़ा अंतर्गत सार्वजनिक स्थल पर सोमवार को कांग्रेसियों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता उपेंद्र प्रसाद राय ने की. इस दौरान संविधान बचाओ अभियान रैली को सफल बनाने पर चर्चा हुई. वहीं, पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सारवां से ही नहीं पूरे देवघर जिला से भी रैली में सम्मानजनक उपस्थित होगी. पत्रलेख ने कहा कि आज देश में कानून व्यवस्था चिंतनीय है. देश और अपने संविधान को बचाना है. इसके लिए हम हमेशा तत्पर हैं. वहीं, जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि केंद्र नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने तथा दुर्भावना की राजनीति करते हुए नेशनल हेराल्ड मामले में बारह वर्ष बाद आरोप पत्र दायर किया जाता है, जिसमें एक पैसे का लेन-देन नहीं हुआ है. ऐसे में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला ही नहीं बनता, तो फिर चार्जशीट कैसे?. केंद्र प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आइटी, सीबीआइ जैसे केंद्रीय एजेंसियों का सत्ता की ताकत का दुरुपयोग कर विपक्षी को डराने-धमकाने का काम कर रही है. यह संविधान के विरुद्ध कार्य है. ऐसे में संविधान को उनके मूल्यों को बचाने की जरूरत है. वहीं, प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र राय ने कहा तीन मई को रांची में आयोजित प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ अभियान रैली में प्रखंड से जोरदार उपस्थिति रहेगी. इस बाबत उन्हें नियुक्ति पत्र जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष तथा बादल पत्रलेख द्वारा संयुक्त रूप से सौंपा और बधाई दी. वहीं, कश्मीर घाटी में आतंकवादी संगठन द्वारा निर्दोष नागरिकों की नृशंस हत्या पर संवेदना प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल, प्रखंड पर्यवेक्षक सौरभ कुमार दास, दिवाकर पासवान, रजाउद्दीन अंसारी, कामदेव रवानी, अनिल राउत, श्रीकांत यादव, मौलाना रियासत, प्रणव कुमार सिंह, मो शकील अंसारी, जय राम सिंह, देवेंद्र हांसदा, कौशल ओझा, रवि कांत पत्रलेख, ब्रह्मदेव बर्मा, सुशील झा, लालू यादव, राजीव कुमार, मदन राय, रंजीत यादव, विष्णु यादव, दीपक झा, रवींद्र राउत, सुधीर बर्मा, सदानंद राउत, वाहिद मियां, विजय कुमार हांसदा, राजकिशोर दास, आबिद हुसैन, सुभाष तुरी, मो पेरु, विमल मंडल, मनोहर यादव, अख्तर मियां, कंचन वर्मा, मनीष मिश्रा, रवींद्र राउत, कृष्णा नंद गुप्ता, जमशेद अंसारी, सुबोध झा, कांग्रेस यादव, मनजीत, कन्हैयालाल यादव, शरीफ अंसारी, शहबाज हुसैन, शंकर दास, मंजीत राउत, निरंजन राय, सीताराम सिंह, धीरेंद्र ओझा, बालेश्वर वर्मा आदि मौजूद थे. फ्लैग : सारवां के जियाखाड़ा में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola