पालोजोरी : हाई टेंशन टावर पर चढ़ी विवाहिता, पुलिस और ग्रामीणों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना

एक विवाहिता ने हाई वोल्टेज ड्रामा खड़ा कर दिया
पालोजोरी. शनिवार की सुबह सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक विवाहिता ने हाई वोल्टेज ड्रामा खड़ा कर दिया. बसबुटिया पंचायत के बेलडीह गांव स्थित मैदान के पास स्थित 1 लाख 32 हजार वोल्ट के हाई टेंशन बिजली टावर पर वह अचानक चढ़ गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार महिला की शादी करीब 10 महीने पहले हुई थी, जो उसकी मर्जी के खिलाफ तय की गयी थी. इसी बात से नाराज होकर वह टावर पर चढ़ गयी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. देखते ही देखते हजारों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर महिला को काफी समझाया-बुझाया. काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. इसके बाद महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं, घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं. हाइलार्ट्स : मर्जी के खिलाफ शादी से नाराज थी महिला लगभग दो घंटे तक टावर पर लटकी रही महिला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




