ePaper

कांवर यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की टोली सुल्तानगंज रवाना

Updated at : 17 Jul 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
कांवर यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की टोली सुल्तानगंज रवाना

बाबा दुखहरणनाथ महादेव व माता पार्वती मंदिर में पूजा-अर्चना कर युवाओं की टोली सुल्तानगंज रवाना

विज्ञापन

सारवां. क्षेत्र की कुशलता की कामना को लेकर सारवां के दर्जनों की संख्या में युवाओं की टोली श्रावण माह में गंगाजल भरने को लेकर हरेश वर्मा के नेतृत्व में सुल्तानगंज रवाना हुए. इसके पूर्व युवाओं ने प्रखंड के प्रख्यात बाबा दुखहरणनाथ महादेव व माता पार्वती मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा से निर्विघ्न कांवर यात्रा की सफलता की कामना युवाओं ने पंडित हनु झा की देखरेख में की. वहीं, हरेश वर्मा ने बताया कि वे लोगों लगातार 10 वर्षों से सुल्तानगंज में जल भरकर कांवर यात्रा कर पहुंचते हैं और बाबा का जलाभिषेक कर बासुकीनाथ में जल ढरी करते हैं. इसके बाद बाबा दुखहरणनाथ के साथ कुलदेवी को गंगाजल अर्पित कर परिवार और क्षेत्र की कुशलता की कामना करते हैं. मौके पर सैकड़ों की संख्या में अभिभावकों ने बोल बम की जयघोष के साथ मंगलकामना करते हुए युवाओं को कांवर यात्रा के लिए रवाना किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola