श्रीश्री 1008 महाविष्णु यज्ञ के लिए किया भूमि पूजन
Published by : SANJAY KUMAR RANA Updated At : 10 Apr 2026 7:30 PM
चितरा कोलियरी में 27 मई से नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ का भव्य आयोजन
चितरा. चितरा कोलियरी स्थित दुखिया बाबा शिव मंदिर प्रांगण में आगामी 27 मई से चार जून तक नौ दिवसीय श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ का विराट आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर शुक्रवार को यज्ञ समिति चितरा कोलियरी ट्रस्ट द्वारा पंडाल निर्माण कार्य के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया.भूमि पूजन कार्यक्रम पंडित प्रताप तिवारी के मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर समिति के सदस्य एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे. गौरतलब है कि चितरा स्थित दुखिया बाबा शिव मंदिर प्रांगण में पिछले 44 वर्षों से इस महायज्ञ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है. इस धार्मिक आयोजन में देशभर के प्रसिद्ध संत एवं कलाकार अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं. इस वर्ष भी महायज्ञ की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं. आयोजन के दौरान चितरा कोलियरी के आसपास के क्षेत्रों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और हरिनाम संकीर्तन, परिक्रमा, प्रवचन एवं भजन का आनंद लेते हैं. पूरे नौ दिनों तक मंदिर प्रांगण भक्तिमय माहौल में सराबोर रहता है. मौके पर यज्ञ समिति चितरा कोलियरी ट्रस्ट के अध्यक्ष विवेकानारायण देव समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










