ePaper

पॉलिटेक्निक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को समस्याओं से कराया अवगत

Updated at : 14 Oct 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को समस्याओं से कराया अवगत

प्राध्यापक संघ व राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

विज्ञापन

मधुपुर. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के तहत विभिन्न कॉलेजों में पूर्व से कार्यरत प्राध्यापक संघ व आवश्यकता आधारित व्याख्याता राजकीय पॉलिटेक्निक, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंटकर अपनी समस्याओं को रखा व समाधान की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने आवश्यकता आधारित प्राध्यापकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आगामी विज्ञापन जारी होने के बाद सभी आवश्यकता आधारित प्राध्यापकों की सेवाएं. समाप्त कर दी जायेगी. जिससे उन प्राध्यापकों के समक्ष रोजगार संकट उत्पन्न हो जायेगा. बताया गया कि वे लोग पिछले 8, 6, 4 अथवा 1 वर्ष से निष्ठापूर्वक कार्यरत हैं. यह स्थिति उनके जीवन-निर्वाह को अत्यंत प्रभावित करेगी. हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, हरियाणा इत्यादि राज्यों के हार्ड कॉपी प्रस्तुत किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ आप लोग आए. अब इस विषय पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. जब अन्य राज्यों में सकारात्मक पहल हो रही है, तो हमारे राज्य में क्यों नहीं हो सकती. प्रतिनिधिमंडल में संघ की ओर से अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ यादव, सचिव होरेन हांसदा, डॉ अविनाश हांसदा, सिद्धौर हांसदा, डॉ सत्यम कुमार व पॉलिटेक्निक कॉलेज से अध्यक्ष मो एजाज आलम, विकास कुमार, सुसाना किस्कू व अनीषा राय शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola