सेवानिवृत्ति चतुर्थवर्गीय महिला कर्मी के निधन पर शोक सभा

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
सेवानिवृत्ति  चतुर्थवर्गीय महिला कर्मी के निधन पर शोक सभा

मधुपुर कॉलेज परिसर में शोकसभा आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. महाविद्यालय परिसर में बुधवार को सेवानिवृत्ति चतुर्थवर्गीय महिला कर्मचारी टिपणी देवी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. मौके पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ रत्नाकर भारती समेत अन्य कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि स्वर्गीय टिपणी देवी एक कुशल, अनुशासित शिक्षकेत्तर महिला कर्मचारी थी. जिन्होंने अगस्त 1980 से दिसंबर 2019 तक महाविद्यालय के गर्ल्स कॉमन रूम में छात्राओं की देखभाल बड़ी शालीनतापूर्वक किया. उनका निधन विगत शनिवार को उनके आवास में हो गया था. मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola