सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, कोयला ढुलाई किया बाधित

Updated:
विज्ञापन

संताल में झाविमो की आर्थिक नाकेबंदी का मिलाजुला असर उपराजधानी दुमका के बस स्टैंड में प्रदर्शन कर परिचालन ठप करते झाविमो कार्यकर्ता. पेज तीन व सात भी देखें संताल परगना में 700 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार, छूटे कहां कितनी गिरफ्तारी जिला गिरफ्तारी देवघर 254 गोड्डा 255 दुमका 148 साहेबगंज 68 पाकुड़ 33 जामताड़ा 82 देवघर […]

विज्ञापन

संताल में झाविमो की आर्थिक नाकेबंदी का मिलाजुला असर

उपराजधानी दुमका के बस स्टैंड में प्रदर्शन कर परिचालन ठप करते झाविमो कार्यकर्ता. पेज तीन व सात भी देखें
संताल परगना में 700 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार, छूटे
कहां कितनी गिरफ्तारी
जिला गिरफ्तारी
देवघर 254
गोड्डा 255
दुमका 148
साहेबगंज 68
पाकुड़ 33
जामताड़ा 82
देवघर : झारखंड विकास मोरचा की राज्यव्यापी आर्थिक नाकेबंदी का संताल परगना में आंशिक असर रहा. देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा में सुबह से ही जगह-जगह कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, विरोध किया और माल ढुलाई को बाधित किया. इस दौरान संताल परगना के छह जिले से 700 से अधिक झाविमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया. जिन्हें शाम को रिहा कर दिया गया.
खनन क्षेत्र में आंशिक असर रहा : आर्थिक नाकेबंदी का आंशिक असर कोलियरी क्षेत्र में हुआ. ललमटिया में झाविमो कार्यकर्ताओं ने कुछ देर के लिए कोयला ढुलाई बाधित किया.
सड़क पर उतरे कार्यकर्ता…
जगह-जगह कोयला ले जा रहे ट्रकों, डंपरों को रोका गया. वहीं एसपी माइंस चितरा कोलियरी देवघर, पत्थर खनन का इलाका दुमका, पाकुड़ व साहेबगंज में पत्थर ढुलाई कर रहे ट्रकों को रोका गया. वहीं झाविमो के प्रधान महासचिव प्रदीप यादव के विधानसभा क्षेत्र में पोड़ैयाहाट में नाकेबंदी असरदार रहा. यहां मुख्य सड़क को कई घंटों तक लोगों ने जाम रखा. पूरे संताल परगना में कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.
700 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार, रिहा
आर्थिक नाकेबंदी को लेकर मुस्तैद सभी जिले की पुलिस ने सड़कों पर उतरे झाविमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कैंप जेल में रखा गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार देवघर जिले में कुल 229 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई. जिसमें जसीडीह में 29, मधुपुर में 37, मोहनपुर में 39, चितरा में 54 व पालोजोरी में 95 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी. इसके अलावा दुमका में 148, साहेबगंज में 68, पाकुड़ में 33, जामताड़ा में 83 व गोड्डा में 255 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया. सभी को शाम होते ही कैंप जेल से रिहा कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola