डाबरग्राम में हुए दोहरा हत्याकांड का अबतक खुलासा नहीं होने से रोष
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जसीडीह : स्थानीय रूईया धर्मशाला में झारखंड विकास मोरचा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता विशाल राम ने की. बैठक में निर्भया हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरोपितों को फांसी की सजा बरकरार रखे जाने पर झाविमो कार्यकर्ताओं ने कोर्ट के न्याय का अभिवादन किया है. उन्होंने कहा कि एक तरफ निर्भया कांड में […]
विज्ञापन
जसीडीह : स्थानीय रूईया धर्मशाला में झारखंड विकास मोरचा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता विशाल राम ने की. बैठक में निर्भया हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरोपितों को फांसी की सजा बरकरार रखे जाने पर झाविमो कार्यकर्ताओं ने कोर्ट के न्याय का अभिवादन किया है. उन्होंने कहा कि एक तरफ निर्भया कांड में दिल्ली पुलिस महज कुछ ही घंटे में आरोपित की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था, वहीं दूसरी तरफ जसीडीह थाना क्षेत्र के डाबरग्राम मुहल्ले में 26 मई 2013 को दो मासूमों के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना में पुलिस आजतक दोषियों की पहचान तक नहीं कर पायी है.
झाविमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे साफ है कि यहां की पुलिस कितनी सक्रिय है. घटना में राज्य सरकार के पूरे तंत्र व कई एजेंसी को लगाने जाने के बाद भी ठोस नतीजा नहीं निकला. सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए. बैठक में सौरभ दयाल, अंकित गुप्ता, चंदन दास, दीपक दास, अभिषेक कुमार, बादल गुप्ता, सुरज, धीरज राउत, लखन, करन, यशवंत, विनय, माेंटी, गोलू, उदय मंगल, किशन समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










