गाड़ी से 84 बोतल शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन

नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर पेट्रोल पंप के पास रविवार को दिन के लगभग 11 बजे भवानीपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष सुदिन राम व एसआइ डीएस राय के नेतृत्व में एक बोलेरो से 84 बोतल विदेशी शराब जब्त की. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर गश्ती दल ने बोलेरो को […]

विज्ञापन

नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर पेट्रोल पंप के पास रविवार को दिन के लगभग 11 बजे भवानीपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष सुदिन राम व एसआइ डीएस राय के नेतृत्व में एक बोलेरो से 84 बोतल विदेशी शराब जब्त की. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर गश्ती दल ने बोलेरो को खदेड़ कर पकड़ा.

इस दौरान चालक व उसपर सवार तस्कर एनएच किनारे मकई के खेत में फरार हो गया. चालक सह मालिक प्रशांत कुमार व सवार मन्नु यादव खगड़िया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र के सोंडिहा के हैं. दोनों की गाड़ी माह भर पहले भी पसराहा थाना में पकड़ी गयी थी. गश्ती दल में हवलदार जवाहर साह, सिपाही शंकर यादव, वीरेंद्र कुमार, जन्नत हुसैन, चालक सौरभ कुमार यादव शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola