घर में लगी आग, हजारों की क्षति

Updated:
विज्ञापन

देवघर : बिलासी टाउन स्थित चकाचक मंदिर गली निवासी मास्टर पासी के घर में साेमवार रात में अचानक आग लग गयी. घटना में उसका फूस का घर सहित बिछावन आदि अन्य सामान जल गया. पहले मुहल्ले वासियाें के प्रयास से आग बुझाने की कोशिश की गयी, किंतु नियंत्रित नहीं होने पर सूचना अग्निशमन विभाग को […]

विज्ञापन

देवघर : बिलासी टाउन स्थित चकाचक मंदिर गली निवासी मास्टर पासी के घर में साेमवार रात में अचानक आग लग गयी. घटना में उसका फूस का घर सहित बिछावन आदि अन्य सामान जल गया. पहले मुहल्ले वासियाें के प्रयास से आग बुझाने की कोशिश की गयी, किंतु नियंत्रित नहीं होने पर सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी. सूचना मिलते ही प्रभारी पदाधिकारी भगवान ओझा दमकल सहित अन्य कर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचे और आग को बुझाया. मास्टर पासी के घर में कैसे आग लगी, इसके कारणों का पता नहीं चल सका है. समाचार लिखे जाने तक अग्निशमन विभाग द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola