जमीन पर अवैध कब्जा व रंगदारी मांगने का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

हीरा व्यवसायी ने मधुपुर में दर्ज कराया मामला मधुपुर : कोलकाता के प्रसिद्ध हीरा व्यवसायी राजकुमार पोद्दार ने थाना क्षेत्र के बावन बीघा के गोपाल यादव व राजेश कुमार यादव समेत अन्य पर जबरन अपने जमीन पर अवैध कब्जा व रंगदारी का मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि मधुपुर के बावन बीघा में उनका […]

विज्ञापन

हीरा व्यवसायी ने मधुपुर में दर्ज कराया मामला

मधुपुर : कोलकाता के प्रसिद्ध हीरा व्यवसायी राजकुमार पोद्दार ने थाना क्षेत्र के बावन बीघा के गोपाल यादव व राजेश कुमार यादव समेत अन्य पर जबरन अपने जमीन पर अवैध कब्जा व रंगदारी का मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि मधुपुर के बावन बीघा में उनका बसौडी जमीन व कोठी है. जहां वे लोग बीच-बीच में आकर रहते हैं. इधर मोहल्ले के ही दोनों युवक दर्जनों अपराधियों के साथ बावन बीघा स्थित उनके घर पर पहुंचे और धमकी देते हुए कहा कि 25 अप्रैल तक मकान आदि छोड़ कर चले जायें. क्योंकि मकान उन लोगों ने खरीद लिया है.
जमीन पर अवैध कब्जा…
24 अप्रैल तक मकान नहीं खाली करने पर जबरन घर से निकाल दिया जायेगा और खून-खराबा हो जायेगा. आरोप लगाया है कि इस बीच वे लोग पुन: मंगलवार को कुछ अनजान व्यक्ति के साथ आये और उनके कोठी के आउटडोर सिक्युरिटी हाउस में दर्जनों व्यक्तियों को जबरन रख दिये हैं. साथ ही उक्त हाउस से लकड़ी का पलंग, कुरसी, टेबुल, स्टील का अलमीरा, पंखा आदि 1 लाख का सामान जबरन उठा कर ले गया. विरोध करने पर मारपीट भी किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सभी व्यक्ति दंबग प्रवृत्ति के हैं. उसके करोड़ों की जमीन पर कब्जा जमाना चाहते हैं. घटना को लेकर थाना कांड संख्या 96/17 भादवि धारा 448, 504, 506, 386, 387, 34, 427 दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola