दुर्घटना में सोनारायठाढ़ी के युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

देवघर-दुमका पथ पर मोहनपुर के चंदनाठाढ़ी मोड़ के समीप की घटना मोहनपुर : देवघर-दुमका मुख्य पथ पर चंदनाठाढ़ी मोड़ के समीप शनिवार अहले सुबह अज्ञात वाहन से कुचलकर सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के कुरुमटांड़ गांव निवासी रंजीत राय (18) की मौत हो गयी. बताया जाता है कि घटना के पूर्व वह बाइक से कहीं जा रहा […]

विज्ञापन

देवघर-दुमका पथ पर मोहनपुर के चंदनाठाढ़ी मोड़ के समीप की घटना

मोहनपुर : देवघर-दुमका मुख्य पथ पर चंदनाठाढ़ी मोड़ के समीप शनिवार अहले सुबह अज्ञात वाहन से कुचलकर सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के कुरुमटांड़ गांव निवासी रंजीत राय (18) की मौत हो गयी. बताया जाता है कि घटना के पूर्व वह बाइक से कहीं जा रहा था. उसी दौरान चंदनाठाढ़ी मोड़ के समीप उसकी बाइक में अज्ञात वाहन से धक्का लग गया. मामले की सूचना मिलते ही एसआइ आरबी सिंह सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पहुंचे. बाइक सवार रंजीत को उठाकर सदर अस्पताल लाया.
ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखते ही रंजीत को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद एसआइ ने उसके शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उधर, घटनास्थल के समीप आक्रोशित लोगों द्वारा सड़क जाम करने का प्रयास भी किया गया था. हालांकि पुलिस ने उनलोगाें को समझा-बुझाकर तुरंत हटा दिया. इससे महज कुछ देर में ही उक्त मार्ग पर आवागमन चालू हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola