मार्च में निकासी की गयी राशि से काम पूरा करें

Updated:
विज्ञापन

देवघर: विकास भवन में जिलास्तरीय तकनीकी समिति की बैठक डीडीसी जनमेजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मार्च 2017 में विभिन्न विभागों द्वारा कार्य योजना मद में निकासी की गयी राशि को जल्द खर्च करने का निर्देश दिया गया. बैठक में कहा गया कि जिन विभागों ने योजना मद में राशि की निकासी कर […]

विज्ञापन
देवघर: विकास भवन में जिलास्तरीय तकनीकी समिति की बैठक डीडीसी जनमेजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मार्च 2017 में विभिन्न विभागों द्वारा कार्य योजना मद में निकासी की गयी राशि को जल्द खर्च करने का निर्देश दिया गया. बैठक में कहा गया कि जिन विभागों ने योजना मद में राशि की निकासी कर पीएल खाता में पैसा जमा कर दिया है, उन्हें संबंधित योजनाओं की स्वीकृति अविलंब कर देना है.

साथ ही निर्धारित अवधि में निकासी की गयी राशि से काम पूर्ण करायें. इस दौरान कृषि भवन का चहारदीवारी निर्माण, भवन प्रमंडल से करौं के नायकधाम व अजयनाथधाम में बहुद्देश्यीय भवन, बुढ़ई व पाथरौल में टॉयलेट कॉम्प्लेक्स का निर्माण 15 मई तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को जसीडीह में कुमैठा स्टेडिमय व करौं में स्टेडियम का कार्य 30 मई तक पूर्ण करने को कहा गया. एनआरइपी से पुनासी में बहुद्देशीय भवन को जल्द बनाने का निर्देश दिया गया.

लघु सिंचाई विभाग से स्वीकृत लिफ्ट ऐरिगेशन का कार्य 15 मई पूर्ण नहीं करने पर जिम्मेवारी अभियंता पर कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी. भूमि संरक्षण पदाधिकारी को तालाब व डाेभा का कार्य जून से पहले फाइनल करने को कहा गया. जिला परिषद अनटायड फंड की योजनाएं 15 मई तक पूर्ण हर हाल में करायें.

आदर्श ग्राम में सभी विभाग करें काम
बैठक में डीडीसी ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम, पीएम आदर्श ग्राम, 13 फोकस एरिया के तहत चयनित गांवों में सभी विभाग अपनी-अपनी योजना आवश्यकतानुसार चयन कर कार्य करें. इसमें सड़क, बिजली, पानी, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, भवन प्रमंडल, गव्य विकास, पशुपालन जैसे विभाग गांवों में सर्वे कर योजना बनायें. बीडीओ भी मनरेगा व पीएम आवास की योजनाएं प्राथमिकता के तौर पर इन गांवों में चयन करेंगे. बैठक में डीपीसी व 20 सूत्री कमेटी की बैठक में पारित प्रस्ताव का अनुपालन 18 मई तक करने को कहा गया. बैठक में डीपीओ राजीव रंजन सिन्हा, डीएओ एसएन सरस्वती, परियोजना पदाधिकारी असीम सिन्हा, पीएचइडी इइ राजेश रंजन, भूमि संरक्षण पदाधिकारी रामकुमार सिंह आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola