मार्च में निकासी की गयी राशि से काम पूरा करें
देवघर: विकास भवन में जिलास्तरीय तकनीकी समिति की बैठक डीडीसी जनमेजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मार्च 2017 में विभिन्न विभागों द्वारा कार्य योजना मद में निकासी की गयी राशि को जल्द खर्च करने का निर्देश दिया गया. बैठक में कहा गया कि जिन विभागों ने योजना मद में राशि की निकासी कर […]
साथ ही निर्धारित अवधि में निकासी की गयी राशि से काम पूर्ण करायें. इस दौरान कृषि भवन का चहारदीवारी निर्माण, भवन प्रमंडल से करौं के नायकधाम व अजयनाथधाम में बहुद्देश्यीय भवन, बुढ़ई व पाथरौल में टॉयलेट कॉम्प्लेक्स का निर्माण 15 मई तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को जसीडीह में कुमैठा स्टेडिमय व करौं में स्टेडियम का कार्य 30 मई तक पूर्ण करने को कहा गया. एनआरइपी से पुनासी में बहुद्देशीय भवन को जल्द बनाने का निर्देश दिया गया.
लघु सिंचाई विभाग से स्वीकृत लिफ्ट ऐरिगेशन का कार्य 15 मई पूर्ण नहीं करने पर जिम्मेवारी अभियंता पर कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी. भूमि संरक्षण पदाधिकारी को तालाब व डाेभा का कार्य जून से पहले फाइनल करने को कहा गया. जिला परिषद अनटायड फंड की योजनाएं 15 मई तक पूर्ण हर हाल में करायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










