2018 में भी होंगे दो बड़े आयोजन : उज्जवल

Updated:
विज्ञापन

सारठ.विराट हिन्दू समागम के संयोजक सह प्रसिद्ध कथावाचक उज्जवल शांडिल्य ने कहा कि वर्ष 2018 में सारठ में पुन: दो बड़े-बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. पहला कार्यक्रम सारठ महोत्सव एवं दूसरा विराट हिन्दू समागम का होगा, जिसमें देश की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगे. उन्होंने विराट हिन्दू समागम की सफलता को लेकर कृषि मंत्री […]

विज्ञापन
सारठ.विराट हिन्दू समागम के संयोजक सह प्रसिद्ध कथावाचक उज्जवल शांडिल्य ने कहा कि वर्ष 2018 में सारठ में पुन: दो बड़े-बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. पहला कार्यक्रम सारठ महोत्सव एवं दूसरा विराट हिन्दू समागम का होगा, जिसमें देश की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगे.

उन्होंने विराट हिन्दू समागम की सफलता को लेकर कृषि मंत्री रंधीर सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि तूफान में पंडाल गिरने के बाद मात्र 36 घंटे में दूसरा पंडाल बनवा कर खड़ा करवा देना कोई आसान काम नहीं था. उन्होंने कहा कि देवघर में कथा के दौरान सारठ में हिन्दू समागम की रूपरेखा तय की गयी थी.

सारठ में कार्यक्रम की सफलता के लिए कृषि मंत्री सहित सभी हिन्दू भाई-बहन धन्यवाद के पात्र हैं. कथावाचक श्री शांडिल्य ने कहा कि ट्रस्ट प्राण प्यारे राघव सेवा फांउडेशन के तत्वावधान में सारठ में एक विशाल गोशाला की स्थापना करने जा रहे हैं जिसमें हजारो गायों को रखने की क्षमता होगी. वहीं उन्होंने कहा कि झारखंड में जो अवैध धर्मांतरण चल रहा है, उसे रोकने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं. आरएसएस इस दिशा में अच्छा कार्य कर रही है. इस मुद्दे पर हम सभी संघ के साथ हैं.
कृषि मंत्री ने जताया लोगों का आभार
सारठ में विशाल हिन्दू समागम कार्यक्रम की सफलता पर कृषि मंत्री रंधीर सिंह ने कहा कि अपनी तपस्या व जनता के आशीर्वाद की बदौलत क्षेत्र का बेटा बन चुका हूं. हिन्दू समागम में भाग लेने वाले तमाम लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में लोग कार्यक्रम में घंटों जमे रहे. मोहन भागवत की वाणी को ग्रहण किया, इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं. खासकर अपने कार्यकर्ता को भी धन्यवाद दिया. यह भी कहा कि सारठ के पत्रकारों की भूमिका हमेशा सकारात्मक रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola