एयरफोर्स भरती रैली 23 से 25 अप्रैल को !
देवघर : संताल परगना के छह जिले युवकों के लिए एयर फोर्स सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है. दक्ष युवाओं के लिए एयरफोर्स भरती रैली 23 से 25 अप्रैल तक देवघर कॉलेज मैदान में होगी. इस भरती रैली में संताल के छह जिले देवघर, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, साहेबगंज व पाकुड़ के युवा भाग लेंगे. उक्त […]
देवघर : संताल परगना के छह जिले युवकों के लिए एयर फोर्स सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है. दक्ष युवाओं के लिए एयरफोर्स भरती रैली 23 से 25 अप्रैल तक देवघर कॉलेज मैदान में होगी. इस भरती रैली में संताल के छह जिले देवघर, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, साहेबगंज व पाकुड़ के युवा भाग लेंगे.
उक्त जानकारी समाहरणालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एयर फोर्स के विंग कमांडर अनिल अशोक मैंदर्गी व देवघर डीसी अरवा राजकमल ने दी. डीसी ने विंग कमांडर को भरती रैली में हर संभव प्रशासनिक सहयोग देने की बात कही. डीसी ने व्यवसायी व होटल संचालकों से आहवान किया है कि संताल के छह जिले के गरीब यूथ भरती में आयेंगे, इसलिए सस्ते और रियायती दर पर खान-पान की सामग्री उपलब्ध करायें ताकि सभी युवा देवघर से अच्छा संदेश लेकर जायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










