तपती धूप में निकले वोटर, 72.1 % मतदान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए जनता ने अपना फैसला इवीएम में बंद कर दिया है. चिलचिलाती धूप की परवाह किये बगैर लोगों ने घरों से निकलकर वोट किया. तीन बजे तक 72.1% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कई बूथों पर इवीएम में आयी खराबी की वजह से […]
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव
लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए जनता ने अपना फैसला इवीएम में बंद कर दिया है. चिलचिलाती धूप की परवाह किये बगैर लोगों ने घरों से निकलकर वोट किया. तीन बजे तक 72.1% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कई बूथों पर इवीएम में आयी खराबी की वजह से एक से दो घंटे देर से मतदान शुरू हुआ. वहां पर देर तक मतदान चला. जनता ने अपना फैसला दे दिया है, अब 13 अप्रैल का प्रत्याशियों को इंतजार है. कहीं से किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है. मतदान शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया.
सुबह नौ बजे के बाद अचानक बढ़ा प्रतिशत : सुबह नौ बजे तक मात्र 12 प्रतिशत ही मतदान रिकार्ड किया गया था, लेकिन 11 बजे तक प्रतिशत बढ़ कर 38 फीसदी, एक बजे तक 52 फीसदी और तीन बजे तक यह प्रतिशत बढ़ कर 72 प्रतिशत तक पहुंच गया. इस तरह से देखा जाये, तो नौ बजे के बाद लोगों ने खुल कर वोटिंग की और चुनाव में अपनी भागीदारी निभायी.
आयुक्त और डीआइजी कर रहे थे मानिटरिंग : पूरे लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में संताल परगना के आयुक्त दिनेश चंद्र मिश्र, डीआइजी अखिलेश झा के अलावा पाकुड़ डीसी ए मुथु कुमार, एसपी अजय लिंडा, दुमका डीसी राहुल सिन्हा और एसपी स्वयं बूथों की मानिटरिंग कर रहे थे.
प्रखंडवार
वोट प्रतिशत
मतगणना 13 को
10 प्रत्याशियों के लिए जनता का फैसला इवीएम में बंद
भाजपा ने हिरणपुर बीडीओ के खिलाफ पार्टी विशेष के पक्ष में कार्य करने की शिकायत की
उपचुनाव में 3.85 प्रतिशत वोट कम पड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










