सदर अस्पताल में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का शुभारंभ
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: सदर अस्पताल परिसर में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर प्रभारी सीएस सह डीएलओ डॉ सुनील कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष का पहला राउंड आरंभ हुआ है, जो 19 अप्रैल तक चलेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले में कुल 418 शेषण […]
विज्ञापन
देवघर: सदर अस्पताल परिसर में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर प्रभारी सीएस सह डीएलओ डॉ सुनील कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष का पहला राउंड आरंभ हुआ है, जो 19 अप्रैल तक चलेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले में कुल 418 शेषण साइट बनाये गये हैं.
कुल 5247 बच्चों व 1193 गर्भवती माताओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है. इसके लिए 149 एएनएम को ड्यूटी पर लगाया गया है. मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम गुरुवार, शनिवार व अवकाश के दिन को छोड़कर चलाया जायेगा. इसका दूसरा राउंड सात मई से, तीसरा राउंड सात जून से व आखिरी चौथा राउंड सात जुलाई से चलाया जायेगा. समारोह में डीआरसीएचओ डॉ सुधीर प्रसाद सहित अरुण चौधरी व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










