एसीबी ने पीएचइडी के कैशियर को 8 हजार घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा
मधुपुर : पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल मधुपुर के कैशियर दिलीप कुमार को निगरानी विभाग दुमका की टीम ने आठ हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा. दिलीप विभाग में ही कार्यरत नलकूप मिस्त्री रामदेव झा से उनके बकाये एरियर के भुगतान के एवज में राशि ले रहे थे. जैसे ही श्री झा विभाग के कार्यालय में […]
रुपये व हाथ पर केमिकल के निशान के साथ कैशियर को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि 10 बजे सुबह से ही टीम कार्यालय के आसपास सादे लिबास में पहुंच गयी थी और कैशियर पर नजर रख रही थी. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बकाये राशि भुगतान के लिए कैशियर 10 प्रतिशत राशि की मांग कर रहे थे. जिसमें वरीय अधिकारियों को भी राशि देने की बात कैशियर द्वारा बात कर रहा था.
जिसे फोन में रिकाॅर्ड भी किया गया है. निगरानी विभाग की टीम ने 10.25 मिनट पर कैशियर को पकड़ा व साढ़े दस बजे के आसपास उसे व शिकायतकर्ता को अपने साथ बैठा कर दुमका ले गयी. दुमका में एसीबी थाना खुलने के बाद यह पहली कार्रवाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










