पीएम आज साहेबगंज में, 4000 करोड़ की योजनाएं होंगी शुरू
साहेबगंज/रांची : पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को झारखंड आयेंगे. साहेबगंज से करीब 4000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. पीएम के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करने सीएम रघुवर दास बुधवार को साहेबगंज रवाना हुए. हालांिक उनका हेलीकाप्टर अंधेरा होने के कारण दुमका में ही उतारना पड़ा. दुमका से ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था […]
अधिकारियों को कई निर्देश दिये. पीएम साहेबगंज में लगभग एक घंटा 15 मिनट रहेंगे. दिन के 12.15 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और 1.30 बजे वहां से रवाना हो जायेंगे. प्रधानमंत्री साहेबगंज में गंगा पुल और मल्टी मॉडल हब का शिलान्यास करेंगे. गोविंदपुर-जामताड़ा-दुमका-बरहेट-साहेबगंज पथ का उद्घाटन करेंगे. 311 किलोमीटर लंबी यह सड़क 1368 करोड़ की लागत से बनी है. इसके अलावा साहेबगंज व्यवहार न्यायालय में 90 किलोवाट व सदर अस्पताल में 70 किलोवाट के सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करेंगे. साहेबगंज में 34 करोड़ की लागत से बननेवाले 50 हजार लीटर क्षमता के डेयरी प्लांट का भी शिलान्यास भी करेंगे. मौके पर एक लाख सखी मंडलों को स्मॉर्ट फोन दिये जायेंगे. आदिम जनजाति बटालियन को नियुक्ति पत्र भी दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










