बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो घायल, एक की हालत नाजुक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पालोजोरी: पालोजोरी-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर चितरा थाना के बलियापुर के पास बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार पहरूडीह के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बारे में पहरूडीह गांव के मुन्ना सोरेन व अजय सोरेन ने बताया कि ने बताया कि वे दोनों सिमलगढ़ा से पालोजोरी के पहरूडीह गांव […]
विज्ञापन
पालोजोरी: पालोजोरी-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर चितरा थाना के बलियापुर के पास बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार पहरूडीह के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बारे में पहरूडीह गांव के मुन्ना सोरेन व अजय सोरेन ने बताया कि ने बताया कि वे दोनों सिमलगढ़ा से पालोजोरी के पहरूडीह गांव अपने घर आ रहे थे.
इसी क्रम में बलियापुर के पास विपरीत दिशा से एक ऑटो व बोलेरो आ रही थी. बोलेरो ने ऑटो को ओवरटेक करने का प्रयास किया और उसकी बाइक में ठोकर मार दिया, जिससे वे दोनों दूर छिटक गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए. ठोकर मारने के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया.
वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायलों को इलाज के लिए पालोजोरी सीएचसी पहुंचाया. जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरिफ ने दोनों का इलाज किया. वहीं दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. डॉक्टर के अनुसार मुन्ना सोरेन के सिर में गंभीर चोट आई है. साथ ही उसकी जांघ में कंपाउंड फ्रैक्चर भी है. वहीं अजय सोरेन को भी सिर व चेहरे में चोट आई है. मुन्ना सोरेन की हालत नाजुक बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










