राउतनगर व सारठ का मामला: जहर खाने से दो की हालत गंभीर, इलाजरत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : रहस्यमय परिस्थिति में एक किशोरी समेत दो लोगों को बुधवार की अहले सुबह इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां अॉन डयूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेल व फीमेल वार्ड में शिफ्ट कर दिया. जहां चिकित्सक की देखरेख में उन दोनों का इलाज चल रहा है. पहली घटना राउतनगर में […]
विज्ञापन
देवघर : रहस्यमय परिस्थिति में एक किशोरी समेत दो लोगों को बुधवार की अहले सुबह इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां अॉन डयूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेल व फीमेल वार्ड में शिफ्ट कर दिया. जहां चिकित्सक की देखरेख में उन दोनों का इलाज चल रहा है. पहली घटना राउतनगर में घटी. जहां एक किशोरी(15) ने गलती से कफ सीरप की जगह ढीला मारने वाली दवा खा ली.
दवा खाते ही उसे उल्टी होना शुरू हो गया. यह समस्या देख घरवाले इलाज के लिए अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सक के निर्देश पर स्वासथ्य कर्मियों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति से बाहर निकाला.
जबकि दूसरी घटना सारठ इलाके में घटी. जहां मनमोहन कुमार सिंह(32) नामक युवक ने घरेलु समस्या खड़ी होने पर गलती से दवा खा ली. स्थिति बिगड़ने पर घरवालों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज किया गया. चिकित्सक ने बताया कि उक्त दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया था. इसी वजह से उनकी तबियत बिगड़ गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










