दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर: थाना क्षेत्र में शिक्षक रहमत अली व उनके दोनों पुत्रों पर घर में घुस कर छेड़खानी, दुष्कर्म का प्रयास व जाति सूचक शब्द इस्तेमाल का आरोप लगाया है. महिला ने पुलिस को बताया कि सबसे पूर्व मोहल्ले के ही मो गुडू उसके घर में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. जब उन्होंने हो-हल्ला […]

विज्ञापन
मधुपुर: थाना क्षेत्र में शिक्षक रहमत अली व उनके दोनों पुत्रों पर घर में घुस कर छेड़खानी, दुष्कर्म का प्रयास व जाति सूचक शब्द इस्तेमाल का आरोप लगाया है. महिला ने पुलिस को बताया कि सबसे पूर्व मोहल्ले के ही मो गुडू उसके घर में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा.

जब उन्होंने हो-हल्ला किया तो गुडू के पिता मो रहमत अली व उसका छोटा पुत्र भी उसके घर घुस आया और मारपीट करते हुए जाति सूचक गाली दिया.

घटना को लेकर महिला के बयान पर मधुपुर थाना में एक मामला दर्ज किया गया है. जिसमें रहमत अली के अलावा उनके दोनों पुत्रों पर दुष्कर्म का प्रयास व एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से जमीन विवाद चला आ रहा है. मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola