मुहल्ले के लोगाें ने की थी अतिक्रमण की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

देवघर : नगर निगम क्षेत्र के आंबेडकर नगर मुहल्ले के परमेश्वर दयाल रोड के निकट जमुना जोर नाला का अतिक्रमण कर रहे रसूखदारों को नगर थाना की पुलिस ने खदेड़ा व काम बंद कराया. यह कार्रवाई मुहल्ले के आम लोगों की ओर से दाखिल जन आवेदन के आलोक में की गयी. बरमसिया आंबेडकर नगर के […]

विज्ञापन

देवघर : नगर निगम क्षेत्र के आंबेडकर नगर मुहल्ले के परमेश्वर दयाल रोड के निकट जमुना जोर नाला का अतिक्रमण कर रहे रसूखदारों को नगर थाना की पुलिस ने खदेड़ा व काम बंद कराया. यह कार्रवाई मुहल्ले के आम लोगों की ओर से दाखिल जन आवेदन के आलोक में की गयी. बरमसिया आंबेडकर नगर के दर्जनों लोगों ने इसकी शिकायत डीसी देवघर समेत अन्य पदाधिकारियों भी दी है. इसमें उल्लेख है कि आंबेडकर नगर से राउत नगर की आरे आने वाली जमुना जोर नाला गत सर्वे में सरकारी नाला कहकर दर्ज है, जिसकी चौड़ाई तकरीबन 60 फीट है. इस नाला का अतिक्रमण करते हुए

घर बनाने का काम मेन रोड के निकट कर दिया है जिससे नाले के पानी का प्रवाह अवरुद्ध हो सकता है. मुहल्ले की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस बल पहुंची तो काम छोड़कर रसूखदार भाग निकले. आवेदन में राम किंकर चौधरी, शंभु सिंह, राम स्वरूप सिंह, शिव शंकर घोष,निवास सिंह, रमेश प्रसाद मंडल, विनय कुमार सिंह समेत दर्जनों लोगों के नाम हैं. सरकारी नाला को अतिक्रमण से बचाने का अनुरोध किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola