राजीव प्रताप रूडी देवघर पहुंचे, कहा- देवघर में खुलेगा देश का सबसे बड़ा मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल

देवघर : देवघर में झारखंड का पहला और देश का सबसे बड़ा मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खुलेगा. इसके लिए जसीडीह में जमीन चिन्हित कर लिया गया है. इस ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल की आधारशिला दो अप्रैल को महामहिम राष्ट्रपति रखेंगे. उक्त बातें केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी ने कही. केंद्रीय मंत्री श्री रूडी […]
देवघर : देवघर में झारखंड का पहला और देश का सबसे बड़ा मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खुलेगा. इसके लिए जसीडीह में जमीन चिन्हित कर लिया गया है. इस ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल की आधारशिला दो अप्रैल को महामहिम राष्ट्रपति रखेंगे. उक्त बातें केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी ने कही. केंद्रीय मंत्री श्री रूडी दो अप्रैल को महामहिम राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी का जायजा लेने देवघर पहुंचे. उनके साथ गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी थे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस स्कूल में युवक-युवतियों को लाइट मोटर व्हीकल, हैवी व्हीकल, जेसीबी ड्राइविंग आदि की ट्रेनिंग दी जायेगी. प्रशिक्षण आवासीय व नि:शुल्क होगा. प्रशिक्षण से दक्ष ड्राइवर बनने के बाद देश ही नहीं विदेशों में भी इन युवाओं के लिए ड्राइविंग के क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




