ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: बैद्यनाथधाम-जसीडीह रेलखंड पर सवारी ट्रेन की चपेट में आकर जसीडीह थाना क्षेत्र के रुपसागर गांव निवासी वृद्ध दासो पंडित (60) गंभीर रुप से घायल हो गये. उनकी इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी. बताया जाता है कि दासो रिक्शा-ठेला चलाकर जीवन-यापन करता था. सुबह में पटरी पार करने के दौरान वह […]
विज्ञापन
देवघर: बैद्यनाथधाम-जसीडीह रेलखंड पर सवारी ट्रेन की चपेट में आकर जसीडीह थाना क्षेत्र के रुपसागर गांव निवासी वृद्ध दासो पंडित (60) गंभीर रुप से घायल हो गये. उनकी इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी. बताया जाता है कि दासो रिक्शा-ठेला चलाकर जीवन-यापन करता था. सुबह में पटरी पार करने के दौरान वह सवारी ट्रेन की चपेट में आ गया था.
आसपास के लोगों ने यह देख नगर पुलिस को सूचना दी थी. इसके बाद पीसीआर पुलिस वैन पहुंची तथा घटनास्थल से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया था. बाद में सूचना पाकर बैद्यनाथधाम रेल पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किये जाने के बाद मृतक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










