सभा के पदाधिकारी सीएम के समक्ष रखें बात, धरना का कोई औचित्य नहीं

Updated:
विज्ञापन

देवघर: पंडा धर्मरक्षिणी सभा के वर्तमान अधिकारियों को सभा के वजूद व ताकत का अंदाजा नहीं है. वे कोई ऐसा कार्य नहीं करें जिससे की समाज पर कोई आंच आये. उक्त बातें अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के वरीय उपाध्यक्ष दुर्लभ मिश्र व वरीय महामंत्री विनोद दत्त द्वारी ने पत्रकार सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन
देवघर: पंडा धर्मरक्षिणी सभा के वर्तमान अधिकारियों को सभा के वजूद व ताकत का अंदाजा नहीं है. वे कोई ऐसा कार्य नहीं करें जिससे की समाज पर कोई आंच आये. उक्त बातें अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के वरीय उपाध्यक्ष दुर्लभ मिश्र व वरीय महामंत्री विनोद दत्त द्वारी ने पत्रकार सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा कि सभा के दोनों अधिकारी मंदिर भीतरखंड कार्यालय में बैठ कर सरदार पंडा की ताजपोशी को लेकर नौटंकी बंद करें. सभा के दो अधिकारी श्राइन बोर्ड में पदेन सदस्य हैं.

इन लोगों में ताकत है, तो मुख्यमंत्री से मिलकर ताजपोशी की बात करें. बिना बात किये इस तरह धरना देना कहां तक सही है. रही बात मांग पत्र में आंतरिक कमेटी की तो इसमें भी सभा के एक सदस्य को रखा गया है.

इसके अलावा झारखंड सरकार के कला संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की अधिसूचना संख्या 08 के पत्र में स्पष्ट है कि मनोनित के तहत ही कमेटी के गठन का उल्लेख है. वहीं शीघ्र दर्शनम में भी अगर कहीं त्रुटि की बात है, तो निर्णय के साफ तौर पर अंकित है कि अगर सभा को किसी प्रकार की आपत्ति है तो दोनों पक्ष बैठकर इसे दूर करें. रही बात सरदार पंडा की ताजपोशी की तो हम दोनों ने स्थानीय मंत्री से बात की है. मंत्री जी ने होली के बाद मुख्यमंत्री से बात कराने का अश्वासन दिया है. समय मिलते ही सीएम से मिलकर ताजपोशी के बारे में बतायेंगे. जैसे ही महंत की ताजपोशी हो जायेगी तो मंदिर की आंतरिक व प्रशासनिक व्यवस्था ठीक हो जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola